फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

महानगर के क्वार्सी के चंदनिया में एक शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में घायल होने वाली 10 वर्षीय हिमांशी ने सोमवार देर रात दम तोड़ दिया। बच्ची की गर्दन में गोली लगी थी। उसका दो दिन से निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इधर, थाना क्वार्सी पुलिस ने गोली चलाने के आरोपी क चौड़ी विक्रेता संजय को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

महानगर के बेगमबाग निवासी हिमांशी पुत्री होमेंद्र सैनी अपने चाचा स्वदेश की शादी में आई थी। रविवार को घर में भात की रस्म अदा की जा रही थी। बच्ची उस समय छत पर थी। तभी आरोपी संजय ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से हर्ष फायरिंग कर दी। फायरिंग में गोली बच्ची की गर्दन में जा लगी। आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने बच्ची को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां दो दिन तक उसका इलाज चला, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। आरोपी छर्रा अड्डे के पास कचौड़ी की दुकान लगाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें