फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से बच्चों को लेकर लौटे परिजन, साधी चुप्पी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के गांधी पार्क इलाके के नगला मान सिंह से लापता वायुसेना में सिपाही के बेटे सहित दो किशोरों को उनके परिजन मुंबई से लेकर लौट आए। वह वहां कैसे पहुंचे, इस सवाल का जवाब देने के बजाय किसी तरह की कार्रवाई न करने की बात थाने में लिखित में देकर चले गए।

थाना गांधी पार्क के इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार के अनुसार नगला मान सिंह के रहने वाले सुमन लाल एयर फोर्स में सिपाही हैं। उनका 15 वर्षीय बेटा आशीष कुमार इलाके के ही एक निजी स्कूल में दसवीं का छात्र है।
विज्ञापन


बीते शुक्रवार की सुबह आशीष अपने दोस्त दीपक पुत्र रनवीर निवासी कुंवर नगर कॉलोनी के साथ एटा चुंगी पर जिम करने गया था। इसके बाद दोनों घर वापस नहीं लौटे। शनिवार देर रात इस संबंध में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और दोनों बच्चों को लगातार तलाशा जा रहा था।

इसी बीच रविवार को मुंबई के दादर स्टेशन से सूचना मिली कि वह दोनों बच्चे वहां ट्रेन में घूमते संदिग्ध हालत में मिले हैं। इस सूचना पर पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी और यहां से परिजन भी मुंबई रवाना हो गए।
विज्ञापन


उन बच्चों को दादर पर ही रोक लिया गया था। यहां से गए परिजन बच्चों को लेकर आ गए। इंस्पेक्टर गांधीपार्क के अनुसार परिजनों ने लिखित में दिया है कि बच्चे वापस आ गए हैं। वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। माना जा रहा है कि बच्चे खुद घूमने निकल गए थे, जिन्हें परिजन वापस ले आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें