फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन्नान के कमरे तक पहुंची जम्मू-कश्मीर पुलिस-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल होने के आरोपी शोध छात्र मन्नान बशीर वानी के मामले की जांच के लिए आई जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम अलीगढ़ मुस्लिम अलीगढ़ (एएमयू) के मो. हबीब हॉल के कमरा नंबर 237 के बाहर तक पहुंची। हालांकि बीती नौ जनवरी से मन्नान वानी का कमरा सील है। टीम के सदस्यों ने हबीब हॉल के प्रोवोस्ट, वार्डन व कर्मचारियों आदि से बातचीत कर जानकारी जुटाई।

एएमयू का शोध छात्र मन्नान बशीर वानी दो जनवरी के बाद से लापता है। मन्नान मूलरूप से जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के गांव लोलाब के अस्थान मोहल्ले का निवासी है। वह एएमयू के मो. हबीब हॉल (छात्रावास) के कमरा नंबर 237 में रहता था। दो जनवरी तक मन्नान के हस्ताक्षर हॉल के रजिस्टर पर हैं।
विज्ञापन


इसके बाद से वह लापता है। सोशल मीडिया के जरिये उसके आतंकी संगठन में शामिल होने की खबर आने के बाद कैंपस में भूचाल की स्थिति है। नौ जनवरी को एसएसपी राजेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में हबीब हॉल में छापेमारी कर मन्नान के कमरे के समान को जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया।

इसके साथ ही उसके कमरे को सील कर दिया गया। उसी दिन एएमयू प्रशासन द्वारा मन्नान को निष्कासित कर जांच बैठा दी गई। जम्मू-कश्मीर पुलिस यहां पहुंचकर दो दिन से मन्नान के मामले की जांच कर रही है।

इस संबंध में वहां के अधिकारी प्रॉक्टर आफिस, भूगर्भ विज्ञान विभाग एवं हबीब हॉल में पहुंचे और संबंधित लोगों से पूछताछ की। जांच टीम के सदस्य मन्नान की गतिविधियों के अतिरिक्त उसके नजदीकी दोस्तों से संबंधित जानकारी भी जुटा रहे हैं। वे उसके एकेडमिक रिकार्ड भी देख रहे है।
विज्ञापन


इस घटना के बाद से हबीब हॉल एवं भूगर्भ विज्ञान विभाग में एक अजीब तरह का सन्नाटा पसरा है। किसी अंजान व्यक्ति से बातचीत करने में भी लोग कतरा रहे हैं। एएमयू के डिप्टी प्रॉक्टर का कहना है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस को पूरा सहयोग दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें