फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिरों की धकपकड़ को लगाई एसओजी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

जनपद में एक बाद एक हुई कई आपराधिक वारदातों के बाद पुलिस के आला अधिकारी हरकत में आ गए हैं। उन्हें जनपद की कानून व्यवस्था सुचारु रखने का भय सताने लगा है। जट्टरी में भाजपा नेता के बेटे की हत्या, एएमयू के छात्र को ढाबे पर गोली मारने और एएमयू में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान हुए बवाल के आरोपी के घर पर हुए हमले के पीछे पुलिस जनपद के शातिर अपराधियों का हाथ मान रही है।


उनकी धरपकड़ के लिए एसएसपी ने एसओजी की टीम लगा दी है।
इन तीनों वारदातों में जट्टारी हत्याकांड पुलिस के गले की फांस बन गया है। पुलिस ने इस घटना में शामिल तीन आरोपियों को तो जेल भेज दिया है। मगर, मुख्य आरोपी सन्नी उर्फ सागर निवासी उसरह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। इसे लेकर भाजपा नेताओं सहित कस्बा के लोगों में भी भारी आक्रोश है। पुलिस को भय सता रहा है कि सत्ताधारी नेता के बेटे का हत्याकांड पुलिस पर ही गाज न गिरा दे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इधर, कस्बा के लोगों से भी पुलिस वाकिफ है। इधर, एएमयू बवाल के आरोपी के घर सोमवार रात के बाद 24 घंटे में दो बार फायरिंग और पथराव होना भी पुलिस को हैरान किए हुए है। इस मामले में भी अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं, अनूपशहर रोड पर सुलेमान हॉल के बाहर ढाबे पर खाना खा रहे एएमयू से बिजनेस फाइनेंस में पीजी कर रहे छात्र आजमगढ़ निवासी यासिर को गोली मारने की घटना के मामले में भी अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। अब पुलिस इन सभी मामलों को एक नजरिये से देख रही है। एएमयू छात्रों के गुटों के बीच रंजिश को हवा देने का काम कुछ शातिर अपराधी कर रहे हैं। पुलिस एक ओर तो इन गुटों पर निगाह बनाए हुए है। वहीं, दूसरी ओर बाहरियों की मदद से हो रहे हमले रोकने के लिए कुख्यात शूटरों, आपराधिक मामलों में फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने की प्लानिंग बना रही हैं। माना जा रहा है कि एसओजी की टीम कुख्यात शूटर मुनीर गैंग की धरपकड़ को पहले कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें