डेस्क न्यूज, अमर उजला, अलीगढ़
महानगर के थाना बन्ना देवी क्षेत्र निवासी एक हिंदूवादी नेता को गुरुवार को बाजार में सब्जी खरीदते से समय कुछ युवकों ने उनके साथ मारपीट कर दी। राहगीरों ने उसे बचाया। इस दौरान लोगों ने एक युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
अभिषेक निवासी सुरक्षा बिहार थाना बन्ना देवी एक हिंदूवादी नेता है, वह बजरंग दल से जुड़ा है। दो दिन पूर्व उनपर क्षेत्र के ही कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया। उन पर गोली चलाई। इसमें वह बाल-बाल बच गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर भी दी थी। गुरुवार को पीड़ित बाजार में सब्जी लेने गया था। तभी बाजार में तीन युवकों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट को देख राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ को अपनी ओर आता देख तीनों युवक भागने लगे। तभी लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया। जबकि दो अन्य युवक मौके से भागने में सफल रहे। पीड़ित ने तीनों के खिलाफ थाना बन्नादेवी में दूसरी तहरीर दी है।