फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र के साथ मारपीट करने वालों ने उसे बचाने वालों को धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

अलीगढ़। होली चौक जमीराबाद पर एक कोचिंग में मारपीट के बाद छात्र को घेर कर जबरन अपने साथ मोटरसाइकिल पर ले जाने के आरोपियों ने बुधवार को चौराहे पर हंगामा कर दिया। आरोपियों की पैरोकारी में आए लोगों ने छात्र को बचाने वाले दुकानदारों को जान से मारने की धमकी दी। इस मामले की सामाजिक दलित कार्यकर्ता नरेश निराला ने डीजीपी को पत्र लिखकर जानकारी दी है। साथ ही क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

पत्र में कहा गया है कि मंगलवार की शाम को होली चौक पर एक कोचिंग सेंटर पर पढ़ने आए एक छात्र को कुछ युवकों ने घेर लिया। हमलावर गुट छात्र को अपने साथ जबरन बाइक पर बैठाने लगे। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। यह घटना जब स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता नरेश निराला और कुछ दुकानदारों ने देखी तो उन्होंने हस्तक्षेप किया और छात्र को मुक्त करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन इससे हमलावर बौखला गए। वह उस समय तो चले गए, लेकिन रात को आकर दुकानदारों को धमकाने लगे। हमलावरों ने एक शहर के बड़े दवा कारोबारी के परिवार का युवक बताया है। एक और हमलावर एक जनप्रतिनिधि का भतीजा बताया गया है। आरोप है कि बुधवार को भी हमलावरों के पैरोकारों ने दुकानदारों को धमकाया है। पत्र में ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें