फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामघाट रोड पर बेहोशी की हालत में मिला युवक, मेडिकल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


रामघाट रोड स्थित पराग डेरी के सामने सोमवार रात को पुलिस को बेहोशी की हालत में मिले युवक ने उपचार के दौरान जेएन मेडिकल कालेज में दम तोड़ दिया। युवक के पास मिले मोबाइल फोन से उसकी शिनाख्त हो सकी। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों के अनुसार वह राजमिस्त्री का काम करता था।

जान मोहम्मद (39) पुत्र नूर मोहम्मद निवासी हमदर्द नगर, जमालपुर राजमिस्त्री का काम करता था। परिजनों के अनुसार वह सोमवार सुबह घर से काम पर जाने की बात कहकर निकले थे। दिन में उन्होंने फोन करके बताया कि सीने में दर्द होने के कारण वह घर वापस आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर, शाम तक घर वापस नहीं लौटे। घर न पहुंचने पर पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल और मेडिकल कालेज में जाकर तलाश किया, लेकिन वहां भी नहीं मिले। रात को क्वार्सी पुलिस ने उनके मोबाइल से फोन कर बताया कि जान मोहम्मद बेहोशी की हालत में पराग डेरी के पास मिले हैं। उपचार के लिए उन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। इस पर परिजन मेडिकल कालेज पहुंच गए। यहां उपचार के दौरान मंगलवार तड़के उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें