फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों के 16 बिस्तरों के ताले तोड़कर जरूरी कागजात गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन

तहसील कोल परिसर के निकट हवालात वाले चैंबर में सोमवार की रात चोरों ने अधिवक्ताओं के चैंबरों पर धावा बोल दिया। इस दौरान उन्होंने 16 अधिवक्ता, कातिब एवं स्टांप वेंडरों के चैंबरों के ताले तोड़कर जरूरी कागजात एवं बैनामे फाड़ दिये। अधिवक्ताओं का आरोप है कि उनके दस्तावेजों को आग लगाने की कोशिश भी की गई।

वह तो ऐन मौके पर लेखपाल भवन का कर्मचारी आ गया और उसे देखकर सभी भाग गए। इस मामले में अधिवक्ताओं ने बन्नादेवी थाने में अज्ञात गुंडा तत्वों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में अधिवक्ता विजय सिंह तेवतिया, मनीष कुमार शर्मा, रहीस खान, पवन शर्मा ने बताया कि 18 फरवरी की रात तहसील कोल परिसर निकट हवालात वाले चैंबर में किन्हीं अज्ञात गुंडा तत्व घुस आए।

उन्होेंने 16 बिस्तरों से बक्से व रैकों के ताले तोड़कर जरूरी कागजात एवं बैनामे आदि फाड़ दिये। अधिवक्ताओं, कातिब एवं स्टांप वैंडरों के कुछ दस्तावेज गायब हैं। दस्तावेजों में आग लगाने की कोशिश भी हुई। बिस्तरों से मोहर, कैलकुलेटर, स्टैपलर आदि भी चोरी हुए हैं।

उन्होंने बताया कि पता चला है कि तहसील परिसर में कुछ अवांछनीय तत्व सायं एवं रात्रि के समय खासतौर पर छुट्टी वाले दिन शराब पीने, अय्याशी एवं जुआ खेलते हैं। स्कूल के बच्चे भी इसमें संलिप्त हैं।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने गवाही में आरपी सिंह एवं धर्मेश कुमार का नाम पुलिस को बताया है। घटना की सूचना मिलने पर नवागत पुलिस अधीक्षक नगर मौके पर पहुंचे। तहसील राजस्व बार एसोसिएशन तहसील कोल के अध्यक्ष रक्षपाल सिंह ने उन्हें घटना की जानकारी देते हुए जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें