फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वाहनों की टक्कर में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। देहरादून- कुआंवाला हाईवे पर दो वाहनों की आमने सामने की टक्कर होने से जीप में सवार एक युवक की मौत हो गई। कुछ अन्य लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार सवारी जीप में 8-10 लोग सवार होकर देहरादून से ऋषिकेश की ओर जा रहे थे। कुआंवाला हाईवे के पास डोईवाला की ओर से आ रहे एक छोटा हाथी लोडर तेज गति से डिवाइडर पर चढ़कर सीधे सवारी जीप से टकरा गया।
विज्ञापन

दुघर्टना होते ही हाईवे पर अफरातफरी मच गई। मौके पर हर्रावाला पुलिस और आपातकालीन सेवा 108 पहुंची। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को दून अस्पताल देहरादून पहुंचाया गया। कोतवाल राकेश गुसांई ने बताया कि चिकित्सकों ने घायल बलबीर सिंह राणा 32 पुत्र सूरत सिंह निवासी मानपुर थापा कोतवाली उत्तरकाशी को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल महिला संकरी देवी 36 पत्नि उत्तम सिंह निवासी ग्राम जामाव थाना मनेरी उत्तरकाशी को एम्स रैफर कर दिया गया। जीप में सवार अन्य सवारियों को मामूली चोटे आने से घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें