क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
दिल्ली जा रही कैफियात एक्सप्रेस में किशोरी से छेड़छाड़ करने वाले को यात्रियों ने दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। जीआरपी ने बताया कि महाराजगंज का एक व्यक्ति अपनी बेटी के साथ कैफियात एक्सप्रेस के स्लीपर कोच संख्या एस-7 में सवार होकर दिल्ली जा रहा था।
ट्रेन टूंडला और मितावली के पास पहुंची तभी एक युवक ने बेटी से छेड़छाड़ कर दी, इस पर कोच में हंगामा हो गया। यात्रियों ने आरोपी को दबोच लिया और इसकी सूचना कोच कंडेक्टर को दी।
ट्रेन जैसे ही स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंची आरोपी गोविंद नगर लुधियाना निवासी रोशन को जीआरपी के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।