फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप के कत्ल के 17 साल बाद अब बेटे की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के निरंजनपुरी नवादा में पड़ोसी से विवाद में मारे गए प्रापर्टी डीलर धर्मवीर जैन के पिता की भी हत्या हुई थी। उनके पिता छर्रा की एसबीआई शाखा में बतौर सुरक्षा गार्ड कार्यरत थे। तभी वहां बैंक लूट के इरादे से आए बदमाशों ने हमला बोल दिया था। इस हमले में धर्मवीर के पिता रमेश चंद्र की मौत हो गई थी। गुरुवार शाम जब यहां धर्मवीर की हत्या हुई तो इलाके के लोगों ने इस बात का जिक्र किया।

शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था परिवार
धर्मवीर तीन भाइयों में मझला था, मगर किसी वजह से उसकी शादी नहीं हो पाई थी। अब उसे किसी माध्यम से बताए गए रिश्ते में गाजियाबाद की एक युवती पसंद आ गई थी, जिससे शादी की बात चल रही थी और परिवार इस युवती से शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था। बताया गया है कि बात लगभग फाइनल हो चुकी थी। मगर इससे पहले यह घटना हो गई।
विज्ञापन


धर्मवीर के व्यवहार से परेशान था आरोपी
पुलिस पूछताछ में रमेश के घर पर मौजूद उसकी मां, पत्नी आदि ने बताया कि धर्मवीर शराब पीकर अक्सर अभद्रता करता था। इसी बात पर इनमें झगड़ा होता था। इसके अलावा कोई अन्य तरह की रंजिश नहीं है। इसी विवाद में आज गुस्से में यह सब हुआ है। जरूर धर्मवीर ने कुछ ऐसा कहा होगा, जिसकी वजह से वह अपना आपा खो बैठे होंगे। सीओ के अनुसार फिलहाल जांच की जा रही है। आरोपी की लगातार तलाश चल रही है।
विज्ञापन


खून सवार देख इलाके में मची भगदड़ से दहशत
शाम करीब 4 बजे सब कुछ सामान्य चल रहा था। अचानक रामघाट रोड पर निरंजनपुरी जैसे व्यस्त इलाके में फायरिंग से भगदड़ मच गई और लोग दहशत में आ गए। चूंकि लाइसेंसी रिवाल्वर लिए हमलावर रमेश के सिर पर खून सवार था, इसलिए लोगों का डर इस बात का भी था कि अगर उसे रोकने की कोशिश की तो कहीं वह उन पर हमलावर न हो जाए। इस डर से ज्यादा लोग उसे रोकने की हिम्मत न जुटा पाए। बाद में जब वह गलियों में होकर गायब हो गया, तब लोग घायलों की ओर मदद के लिए दौड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें