फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड न्यायालय कर्मी से दिनदहाड़े लूटे 60 हजार

Tue, 12 Jun 2018 01:49 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
लूट की जानकारी देते हरिओम शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महानगर के क्वार्सी इलाके की सुरेंद्र नगर से सटी साकेत कॉलोनी में सोमवार को दिनदहाड़े एक सेवानिवृत्त न्यायालय कर्मी से 60 हजार रुपये लूट लिए गए। वारदात के वक्त वह बैंक से रुपये निकालकर अपने घर पहुंचे थे और दरवाजे पर स्कूटी से रुपयों का थैला निकालते समय बाइक सवार बदमाश झपट्टा मारकर थैला लूट ले गए। खबर पर हरकत में आई पुलिस सीसीटीवी के सहारे बदमाशों तक पहुंचने को प्रयासरत है।
विज्ञापन


सिविल न्यायालय में पेशकार के पद से सेवानिवृत्त हुए हरिओम शर्मा का रामघाट रोड एसएमवी इंटर कॉलेज के सामने केनरा बैंक शाखा में खाता है। उन्हें कुछ पारिवारिक कारणों से धन की जरूरत थी। इसके लिए वह सुबह बैंक से 70 हजार रुपये निकालने गए। रुपये निकालने के बाद उन्होंने उसमें से 10 हजार रुपये तो जेब में रख लिए और बाकी 60 हजार एक थैले में रखकर स्कूटी की डिग्गी में रख लिए। इसके बाद वह करीब 12 बजे अपने घर के दरवाजे पर पहुंचे, तभी स्कूटी से थैला निकालते समय पीछे से बाइक पर आए दो नकाबपोशों ने उनके हाथ में झपट्टा मारा और रुपयों का थैला ले गए।

इस दौरान शोर भी मचाया गया। मगर बदमाश भीड़ के एकत्रित होने से पहले ही भाग गए। सूचना पर इंस्पेक्टर क्वार्सी संजीव दुबे भी पहुंच गए। मौके पर जांच पड़ताल के बाद उन्होंने कॉलोनी से लेकर बैंक तक के सीसीटीवी चेक किए।
विज्ञापन


बदमाशों के चूंकि नकाब बंधा हुआ था, इसलिए चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है। कुछ जगहों पर बदमाश कैद हुए हैं, जिन्हें पहचानने की कोशिश जारी है। देर शाम तक तहरीर नहीं दी गई थी। इंस्पेक्टर के अनुसार बदमाशों तक पहुंचने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रतिभा कॉलोनी की एक गली में लगातार चोरी
 महानगर के बन्नादेवी इलाके की प्रतिभा कॉलोनी में चोर बाज नहीं आ रहे। दिनदहाड़े लगातार चोरियों को अंजाम दे रहे हैं। यहां एक गली में तीन दिन से लगातार चोरी हो रही है। अब भाजपा कार्यकर्ता शैलेंद्र कुमार वार्ष्णेय दोपहर में जब बाजार से घर खाना खाने आए और दरवाजे पर बाइक लगाकर चले गए तो काले रंग की अपाचे बाइक सवार उनकी बात उड़ा ले गए। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। इसी गली में एक माह पहले भी बाइक चोरी हुई थी। इसके बाद चार दिन पहले शैलेंद्र वार्ष्णेय के पड़ोसी के घर से सीसीटीवी के तार काटकर चोर तीन कंप्यूटर चोरी कर ले गए थे। सोमवार को हुई चोरी की थाने जाकर सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें