फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राज्यीय वाहन लुटेरा गैंग के दो सदस्य दबोचे, आधा दर्जन कार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना सासनी गेट पुलिस ने मथुरा रोड हाईवे के नीचे से सोमवार रात अंतर्राज्यीय वाहन लुटेरा गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर आधा दर्जन कार बरामद की हैं। यह गैंग ट्रेवल एजेंसियों से परिवार के रूप में कार किराए पर लेकर रास्ते में ड्राईवरों को जहरखुरानी कर कार लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। इस दौरान उनके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। पकड़े गए वाहन चोरों से इनोवा के अलावा उनकी निशानदेही से छह अन्य चोरी की कारें बरामद की हैं। इस गैंग में एक गिरफ्तार आरोपी की पत्नी भी शामिल है।


एसपी सिटी अभिषेक ने प्रेसवार्ता में बताया कि सोमवार रात सासनी गेट पुलिस मथुरा हाईवे के नीचे वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वहां एक इनोवा कार पहुंची। सिपाहियों ने उसे रोक लिया। इससे कार सवार पांच युवक मौके से भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने दो को दबोच लिया। मगर, उनके तीन साथी भागने गए। पकड़े गए चोर कप्तान सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी ग्राम धौसली, गुन्नौर, संभल व संजय पुत्र हीरालाल निवासी ग्राम भरतरी, गभाना के पास से एक चोरी की सफेद रंग की इनोवा कार बरामद हुई है।
विज्ञापन


पूछताछ में इन्होंने बताया कि चोरी की अन्य चार बोलेरो सहित एक एसेंट कार की बॉडी आगरा रोड स्थित लोधी विहार बिजली घर के पास से बरामद हुई है। मौके से भागे तीन अपराधियों की पहचान रामप्रताप पुत्र मदनलाल निवासी ग्राम कंदौली, गभाना, सत्तो उर्फ सत्यप्रकाश पुत्र उजागर निवासी दवथरा, हरलाल, गुन्नौर, संभल, राजू पुत्र होतीलाल बघेल निवासी ग्राम परौरा, बरला के तौर पर हुई है। अपराधी संजय पर मुरादाबाद के थाना गलशहीद में चोरी, लूट, हत्या और धोखाधड़ी के मामले पहले से दर्ज हैं।

वहीं, रामप्रताप पर अलीगढ़ सहित गुड़गांव, मुरादाबाद चोरी, लूट, हत्या और धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। थाना सासनी गेट पुलिस ने भी सभी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों अपराधी जेल भेज दिए हैं। फरारों की तलाश जारी है। एसपी सिटी के अनुसार यह लोग लूट के वाहनों के इंजन-चेसिस नंबर बदलकर फर्जी कागज के आधार पर वाहन बेच देते। इनमें आरोपी संजय की पत्नी भी शामिल है। यह लोग परिवार की तरह भाड़े पर वाहन लेकर जाते थे। फिर लूट करते थे।
विज्ञापन


इस गिरफ्तारी टीम में इंस्पेक्टर सासनी गेट अनूप कुमार भारतीय, एसआई गोपाल सिंह, प्रमोद कुमार, ईश्वर दयाल, प्रदीप कुमार, तारा सिंह, अनुराग यादव, बलवीर सिंह, जोगेंद्र कु मार, सचिन कुमार, शरीफ अहमद शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें