जीआरपी ने चेकिंग के दौरान सोमवार तड़के सुबह एक शातिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तलाशी में उसके पास से एक नाजायज चाकू व चोरी किए हुए 2130 रुपये मिले हैं। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह टीम ने चेकिंग के दौरान मौहम्मद वकील निवासी जाटव पुरी की पुलिया जिला फिरोजाबाद हाल निवासी जमालपुर शहंशाह बाद को गिरफ्तार किया है।
यह ट्रेनों में चोरी करता है। पूर्व में भी अभियुक्त पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रकाश चंद्र शर्मा, पंकज कुमार, भूपेंद्र सिंह थे।