फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओजी के तीन कर्मी को मिलेंगा डीजी सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीढ़
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर नवंबर, दिसंबर और जनवरी में बेहतर कार्य करने वोल पुलिस कर्मियों को पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह देने का फैसला किया गया है। पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह पुलिस कर्मियों को इस सम्मान से नवाजेंगे। ये सम्मान संबंधित पुलिस कर्मियों की तैनाती स्थल वाले जिले में पहुंचेंगे। जहां एसएसपी पुलिस कर्मियों को ये सम्मान देंगे।
विज्ञापन


अलीगढ़ पुलिस की एसओजी टीम में तैनात हैडकांस्टेबल राकेश कुमार को गोल्ड प्रशंसा चिह्न व फिरोज खान और नवीन कुमार भारद्वाज को सिल्वर प्रशंसा चिह्न मिलना तय हुआ है। उक्त तीनों पुलिस कर्मी उस टीम में शामिल थे, जिस टीम ने धनतेरस के एक दिन पहले आमेजन कंपनी के साढ़े नौ लाख रुपये लूटने के मामले का खुलासा पांच दिन में कर दिया था। ये लूट वर्ष 2018 की दीपावली में धनतेरस से एक दिन पहले रात में हुई थी। स्वर्णजयंती नगर जैसे पॉश इलाके में हुई इस लूट से पुलिस महकमे में सनसनी मच गई थी। वहीं जिला स्तर पर सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों की सूची आज रात में तैयार कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें