फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसा जमा करने आए युवक से 80 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना सासनी गेट क्षेत्र में बुधवार को बैंक में पैसा जमा करने आए एक युवक को ठगों ने अपने झांसे में ले लिया और उससे 80 हजार रुपये की ठगी कर ली। घटना के बाद जब युुवक को वास्तविकता पता चली तो उसके होश उड़ गए। घटना के संबंध में तहरीर दे दी गई है।


पुलिस के मुताबिक सासनी गेट के बिहारी नगर निवासी अंकित कुमार एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। बुधवार को दोपहर 2:30 अंकित कुमार पंजाब नेशनल बैंक की खिरनी गेट शाखा में 70 हजार रुपये जमा करने गए। अंकित कुमार ने बताया कि बैंक में उसे दो युवक मिले। युवकों ने उसे बताया कि वह कहीं से 1.50 लाख रुपये लूट कर लाए हैं। इस पैसे को न तो वह किसी को दे सकते हैं और न जमा कर सकते हैं। क्योंकि नोटों के नंबर मिलान करने से बात खुल सकती है। दो युवकों ने पेशकश की कि वह अपने पैसे उन्हें दे दे और उनका 1.50 लाख रुपया ले ले। अंकित युवकों के झांसे में आ गया। 10 हजार रुपये अंकित के पास पहले से थे।
विज्ञापन



इस तरह कुल 80 हजार रुपये अंकित ने युवकों को दे दिए और एक काली थैली युवकों से ले ली, जिसमें 1.50 लाख रुपये होने की बात कही जा रही थी। अंकित ने थैली में झांक कर देखा तो दो नोटों की गड्डियां दिखाई दे रही थीं। युवकों के चले जाने के बाद अंकित ने थैली खोली तो उसके होश उड़ गए। गड्डियों पर ऊपर नीचे तो नोट थे और बीच में खाली कागज थे।
विज्ञापन



अंकित ने युवकों को आसपास तलाशने की कोशिश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। घटना के संबंध में तहरीर दे दी गई है। पुलिस के मुताबिक घटना के संबंध में देखा जा रहा है कि युवक आखिरकार बैंक में किस तरह अंदर आए और सीसीटीवी फुटेज में आ रहे हैं या नहीं? सुरागों के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें