फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैशाली एक्सप्रेस में शराबी ने यात्रियों संग की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नई दिल्ली से बिहार को जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस (12554) की जनरल बोगी में शनिवार की रात को एक यात्री ने शराब के नशे में बवाल खड़ा कर दिया। बोगी में सवार यात्रियों के साथ मारपीट कर अभद्रता करने लगा। एक यात्री का सिर भी फाड़ दिया। यात्रियों ने शराबी की हरकतों की सूचना 100 नंबर पर दी। इसके बाद अलीगढ़ जंक्शन पर जीआरपी ने उसे उतार दिया।

घायल यात्री की तहरीर पर शराबी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
जीआरपी इंस्पेक्टर राजेश कुमार के अनुसार 100 नंबर पर सूचना मिलने के बाद रात 10:09 बजे जंक्शन पर पहुंची ट्रेन से शराबी को उतारा गया। उसकी पहचान अमित झा पुत्र अनिल झा निवासी तारामंडल, पटना बिहार के तौर पर हुई। उसने जनरल बोगी में सवार यात्रियों को शराब के नशे में पीटा। इसमें विशम्बर सिंह निवासी खैर रोड, देहली का सिर फट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल की तहरीर पर शराबी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी दिल्ली में रहकर टिर्री चलाने का काम करता है। नई दिल्ली से ट्रेन में सवार होकर पटना स्थित अपने घर को जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें