फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

अलीगढ़। थाना मडराक पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को दबोच लिया। बदमाशों से चोरी की बाइक और नशीला पदार्थ मिला है। दोनों बदमाश पशु तस्कर हैं। थामा मडराक के प्रभारी मृदुल कुमार ने बताया कि बुधवार की रात वह हरी वाटिका आगरा रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि एक बाइक पर दो बदमाश अलीगढ़ की ओर आ रहे हैं। खास नंबर की वह बाइक आने पर पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। जिसके बाद बाइक सवार नहीं रुके। पीछा करने पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


जवाबी फायरिंग करके पुलिस ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया। पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम संजू खान पुत्र इस्लाम, निवासी नगला बादशाह और आकिब निवासी अरनी थाना बरला बताए। तलाशी में दोनों के पास से एक तमंचा, कारतूस और नशीला पाउढर बरामद हुआ है। दोनों ही बदमाश पशु तस्कर भी हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें