फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्पण कांप्लेक्स के पास दिन दहाड़े छात्र को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


महानगर के रेलवे रोड स्थित समर्पण कांप्लेक्स के पास मंगलवार की शाम दिन दहाड़े एक छात्र के सिर में रिवाल्वर की बट मारकर नकाबपोश बाइक सवार मोबाइल, बैग व पर्स लूटकर ले गए। शोर मचाने पर आसपास लोग एकत्रित हो गए। स्थानीय लोगों ने कई बार कंट्रोल रूम को फोन किया, लेकिन फोन नहीं लगा। बाद में मौके पर मौजूद पूर्व सभासद ने एसपी सिटी को फोन करके सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र को उपचार के लिए अस्पताल ले गई।

सासनी निवासी पुनीत पुत्र यतेंद्र कुमार वार्ष्णेय महानगर स्थित एक प्राइवेट कोचिंग ले रहे हैं। मंगलवार को वह कोचिंग के बाद अपने साथी के घर सराय हकीम चले गए। यहां से लौट रहे थे कि कोयले वाली गली के बराबर में एक युवक उन्हें बुलाकर ले गया। यहां बाइक सवार दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट करते हुए रिवाल्वर की बट उसके ऊपर तान दी। उसने विरोध किया तो रिवाल्वर की बट उसके सिर में मार दी। इससे वह जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकाबपोश बाइक सवार उसका सैमसंग मोबाइल, पर्स और बैग लूटकर ले गए। वह उठा और शोर मचाते हुए बाइक सवारों के पीछे भागा। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को देने के लिए कंट्रोल रूम को फोन लगाया, लेकिन कई बार के प्रयास के बाद भी कंट्रोल रूम का फोन नहीं लगा। सूचना मिलने पर पहुंचे पूर्व सभासद नितिन अरोड़ा ने एसपी सिटी को लूट की वारदात से अवगत कराया। तब जाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस छात्र को अपने साथ अस्पताल और फिर थाने ले गई। यहां उसकी तहरीर पर मामले की जांच में जुट गई। पीड़ित ने बताया कि लूटपाट करने वाले नकाबपोश राना की पेट्रोल पंप की ओर भागे थे। यदि पुलिस पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज निकलवाए तो बदमाशों का सुराग लग सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें