क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
क्वार्सी थाना क्षेत्र के गांव उजर्रा भरतुआ में नौ मई को आए तेज अंधड़ की चपेट में आने से घायल मजदूर ने गुरुवार की रात को उपचार के दौरान मेडिकल कालेज में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
मृतक के भतीजे सोनू ने बताया कि 47 वर्षीय होरीलाल पुत्र चंद्रपाल सिंह नौ मई को आए तेज अंधड़ में पशुओं को सुरक्षित स्थान पर बांध रहे थे। तभी उनके घेर में लगा छप्पर तेज हवा के कारण उनके ऊपर गिर गया। छप्पल में लगी बल्ली उनकी गर्दन पर गिरी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायल को मेडिकल कालेज में उपचार के लिए भर्ती कराया। यहां गुरुवार को उनकी मौत हो गई।