फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक डाईवर को पुलिस ने हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


खैर बाईपास पर गगन पब्लिक स्कूल की सात वर्षीय छात्रा वंशिका की शुक्रवार को जिस ट्रक के पहिये के नीचे आने से मौत हुई थी, शनिवार को थाना बन्नादेवी पुलिस ने उस ट्रक चालक को सारसौल चौराहा से दबोच लिया। ट्रक चालक कुंवर सेन पुत्र नत्थू सिंह बरेली का रहने वाला है। पुलिस ने देर शाम को उसे हिरासत में लिया। फिलहाल उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि बच्ची के कुचलने की घटना के बाद ट्रक चालक कुंवर सेन पीछे दौड़ती भीड़ से बचने के लिए मौका पाकर ट्रक से कूदकर भीड़ में शामिल हो गया था। इधर, चालक के न मिलने पर भीड़ और अधिक उग्र हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक पर पथराव कर तोड़फोड़ कर दी। साथ ही अन्य ट्रकों, तेल के कंटेनर आदि आधा दर्जन वाहनों को भी नहीं छोड़ा। भीड़ वहां आने वाले वाहन चालकों के साथ भी मारपीट कर दी थी। रही थी। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स ने मौके पर कमान संभाल भीड़ को लठियाकर भगाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें