फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन दिलाने के नाम पर रकम ऐंठने वाले चार ठग पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जरूरतमंद लोगों को लोन दिलाने के नाम पर रकम ऐंठने वाले फर्जी फाइनेंस कर्मियों के गिरोह एक बार फिर से जनपद में सक्रिय हो गए। एक ऐसे ही एक गिरोह द्वारा दर्जनों लोगों को ठगने का मामला शनिवार थाना बन्नादेवी में सामने आया।

कुछ लोग ने बन्नादेवी थाना पुलिस को एक गिरोह के चार सदस्यों के खिलाफ तहरीर दी। पीड़ितों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें से खैर के एक के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अन्य आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस इनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


बन्नादेवी इंस्पेक्टर के अनुसार थाना क्षेत्र के कुछ लोगों ने मोनू उर्फ चंद्रभान निवासी खैर और उसके तीन साथियों के खिलाफ तहरीर दी थी। लोगों का आरोप है कि यह चारों खुद को फाइनेंस कर्मी बताते थे और बैंक से लोन दिलाने के नाम पर 20 से 25 हजार की रकम ऐंठते थे।

इन्होंने तहरीर देने वाले पीड़ितों को पिछले दिनों अपना शिकार बनाया था। उनसे हजारों रुपये ऐंठ लिए थे। मगर, पैसा देेने के बाद भी जब लोगों को बैंक से लोन नहीं मिला तो उन्हें इन पर शक हुआ। शनिवार को पीड़ित लोग आरोपियों को पकड़कर थाने ले आए और उनके खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर मोनू उर्फ चंद्रभान निवासी खैर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके अन्य साथियों से पूछताछ जारी है। साथ ही इस गिरोह के शिकार अन्य पीड़ितों को भी तलाश जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें