फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराय मान सिंह में दबंग ने की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के सासनी गेट थाना क्षेत्र में बुधवार की रात को नामजद शातिर ने एक व्यक्ति के घर पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में मकान स्वामी और उसका परिवार बाल-बाल बच गया।

मकान स्वामी आरोपी को पकड़ता इससे पहले ही वह अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर भाग गया। पीड़ित इसकी शिकायत करने थाने पहुंचा, पुलिस ने उसे काफी देर तक बिठाए रखा और इसके बाद तहरीर ली।
विज्ञापन


सासनी गेट थाना क्षेत्र के सराय मान सिंह निवासी मुकेश कुमार पुत्र गुलाब सिंह के अनुसार उसका मोहल्ले के ही चंदन नामक युवक से विवाद चल रहा है। पीड़ित के अनुसार बुधवार की रात को चंदन ने उसके घर पर फायरिंग कर दी।

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पीड़ित के अनुसार आरोपी दबंग किस्म का व्यक्ति है उसके खिलाफ कोई भी शिकायत करने की हिम्मद नहीं जुटा पाता है।
विज्ञापन


वह फायरिंग की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने गया। इस मामले में थाने में तहरीर लेकर आरोपी को हिरासत में भी लिया गया। मगर फिर छोड़ दिया गया। पुलिस मामले में जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें