क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के सिविल लाइंस के हमदर्द नगर में जनवरी में हुई महिला की केरोसिन छिड़कर जलाकर मारने की घटना में आरोपी जेठ व सास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
इंस्पेक्टर सिविल लाइंस विनोद कुमार के अनुसार 22 जनवरी को महिला को जली अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराई गई महिला ने मजिस्ट्रेट को यह बयान दिया था कि उसे पति शेरा, जेठ मोहम्मद व सास बानो ने जताया है। बाद में उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा आदि की कार्रवाई करते हुए पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि अब जेठ मोहम्मद व सास बानो निवासीगण हमदर्द नगर नेशनल पब्लिक स्कूल के पास को जमालपुर से गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान बातचीत में यह बात निकलकर आई कि यह दोनों घटना के बाद से अपने पैतृक गांव कसेर डिबाई जाकर बस गए थे।