फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिनैती व लूट करने वाला सरगना गैंग समेत गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


सिविल लाइन पुलिस ने महानगर में छिनैती एवं लूट की वारदातों को अंजाम देकर सफेद अपाचे पर फरार होने वाले पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जबकि उनके दो साथियों की तलाश जारी है। इनके कब्जे से दो मोबाइल, दो तमंचा चार कारतूस, एक किलो से अधिक नशीला पदार्थ बरामद हुआ है।

थाना सिविल लाइन क्षेत्र में सफेद अपाचे सवार बदमाशों का आतंक एकदम बढ़ गया था। इसको देखते हुए एसएसपी अजय कुमार साहनी ने एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव को बदमाशों को पकड़ने के निर्देश दिए। एसपी सिटी ने सीओ तृतीय संजीव कुमार के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार समेत अन्य को वारदात के खुलासों के लिए लगा दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान जमालपुर बाईपास वाली पुलिया से पांच शातिरों को चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। इनके कब्जे से एक अपाचे बाइक, दो तमंचा, चार कारतूस तथा नशीला पदार्थ बरामद हुआ। जबकि इनके दो साथी भागने में सफल रहे। पुलिस सभी को लेकर थाने आ गई।

यहां पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अदनान पुत्र इसरार निवासी सुदामापुरी गली नंबर दो थाना विजयनगर गाजियाबाद एवं हाल निवासी खालिद अली खान हास्पिटल के पास जौहराबाग थाना सिविल लाईन, नईम पुत्र सलीम निवासी जमालपुर, साजिद पुत्र मुवीन निवासी जमालपुर बाईपास, इमरान पुत्र जावेद हमदर्द नगर, शाहनवाज पुत्र रहीस निवासी जीवनगढ थाना क्वार्सी बताया।

इसके अलावा भागे साथियों का नाम हनी उर्फ अरबाज पुत्र कय्यूम निवासी जाकिरनगर बटला हाऊस ओखला दिल्ली, मुनाजिर पुत्र ताहिर निवासी जमालपुर हमदर्दनगर बताया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि अभियुक्त अदनान गैंग का सदस्य है। जो एक माह पूर्व 32 माह की जेल काटकर आया है। इसके भागे साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


मड़राक पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े चार शातिर
मड़राक पुलिस ने गांव घासीपुर स्थित तुलसीलाल के बंद पड़े भट्टे से मुठभेड़ के बाद चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो तमंचा मय कारतूस तथा दो चाकू बरामद हुए हैं। पुलिस इनसे पूछताछ में जुटी है। मड़राक पुलिस को सूचना मिली कि गांव घासीपुर स्थित बंद पड़े भट्टे पर कुछ लोग संदिग्ध अवस्था में बैठे हुए हैं। पुलिस सूचना पर पहुंची तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जबावी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार शातिर को पकड़ लिया। पुलिस इन्हें थाने ले आई। यहां पूछताछ में शातिरों ने अपने नाम विजय पुत्र राजबहादुर निवासी चितावली थाना सूरपुरा भिंड मध्य प्रदेश, मोहित पुत्र चंद्रभूषण निवासी नगला जुला थाना कोतवाली नगर मैनपुरी, हरगोविंद पुत्र वीरेंद्र कुमार दुबे निवासी किसनी रोड गंभीरा थाना करहल मैनपुरी, शकील पुत्र सहाबुद्दीन निवासी गंभीरा थाना करहल मैनपुरी बताया। पुलिस इनसे पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें