फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल कवि सम्मेलन के तीसरे राउंड के विजेता हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल कवि सम्मेलन के तीसरे राउंड के विजेता हुए सम्मानित
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

पुरातन छात्र समिति द्वारा 24 नवंबर को होने वाले बाल कवि सम्मेलन के लिए काव्य पाठ का तीसरा राउंड विद्या नगर स्थित समिति के कार्यालय पर हुआ।

इसमें राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, चम्पा अग्रवाल इंटर कॉलेज, गोपीराम पालीवाल इंटर कॉलेज, हीरालाल इंटर कालेज और ब्लू बर्ड स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। इसमें मेघा भारद्वाज ने प्रथम, विनित कुमार दूसरा तथा अवतरित गर्ग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि डॉ. विजय कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। विशिष्ट अतिथि यतीश गुप्ता ने कहा कि जिन महान कवियों के नाम इन बच्चों द्वारा लिए जा रहे हैं, ये वास्तव में बहुत ही सुखद है। क्योंकि 12-13 साल के बच्चे यदि हमारे महान कवियों के बारे में जानना चाहते हैं, इससे बड़ी उपलब्धि पुरातन छात्र समिति के लिए कोई और नहीं हो सकती।
विज्ञापन


सम्मेलन संयोजक तपन वार्ष्णेय ने कहा कि 32 बच्चों के नाम कविता पाठ के लिए समिति के पास आ चुके हैं। संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप के गुप्त बताया कि रविवार 10 दिसंबर दोपहर दो बजे से समिति कार्यालय पर चौथा राउंड में होगा।
विज्ञापन


इस दौरान डॉ. विजय कुमार, राजीव शर्मा, श्रद्धा कुमारी, नम्रता कुमारी, रिद्धी विनायक गर्ग, अवतरित गर्ग, मेघा भारद्वाज, चारू शर्मा, विधि शर्मा, विनित कुमार, रुचि वार्ष्णेय, जानवी शर्मा शीतल कुमारी, प्रेम शंकर, विकास सिंह, विजय लक्ष्मी राजपूत, झरना राज सिंह, मनीषा इंदौरिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें