फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दिन बाद भी नहीं पकड़ा शशि की हत्या का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
8 दिन बाद भी नहीं पकड़ा शशि की हत्या का आरोपी
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

महानगर के बन्नादेवी इलाके की नई बस्ती में हुई पूर्व मंत्री ठा. जयवीर सिंह के करीबी शशि चौहान हत्याकांड का नामजद अर्शी अभी तक फरार है। वारदात के आठ दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से परिवार बेहद खफा है।

इसे लेकर शशि चौहान के बड़े भाई और आरएसएस की प्रचार टोली से जुड़े इंद्रहास चौहान ने जिला प्रभारी मंत्री को पत्र भेजकर की है और आरोपी को गिरफ्तार कराने व सही दिशा में जांच कराकर अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कराने की मांग की है।
विज्ञापन


महानगर के जीटी रोड की पृथ्वीराज नगर कॉलोनी निवासी इन्द्रहास चौहान ने प्रभारी मंत्री सुरेश राणा को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि उनके भाई शशि चौहान की 26 नवंबर की रात में हत्या कर दी गई थी। उस हत्याकांड के बाद पुलिस पूरे मामले को उलझाना चाह रही है।

पुलिस पर आरोप लगाते हुए इन्द्रहास चौहान ने कहा कि यदि पुलिस को पूरी घटना की जानकारी है तो क्या वह हत्यांकाड के चश्मदीद गवाह बन सकती है। वहीं कमाल की बात तो यह है कि हत्यांकाड को एक सप्ताह बीत चुका है और मुख्य आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ।
विज्ञापन


इस पत्र में उन्होंने एसएसपी पर भी आरोप मढ़े हैं। इस दौरान आरोप यह भी लगाया कि हत्यारोपी को अदालत में समर्पण कराने का पुलिस मौका दे रही है। इसी के साथ एलान किया है कि यदि जल्द ही पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा नहीं किया तो वह एसएसपी दफ्तर पर परिवार के साथ अनशन पर बैठेंगे। बता दें कि शशि चौहान की नई बस्ती में घर से बुलाकर ले जाकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें