फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैरिस रोड पर महिला से चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मैरिस रोड पर बाइक से घर जा रहे पति पत्नी से बदमाशों ने झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली। इस दौरान बदमाशों का पीछा भी किया, मगर वह मैरिस रोड से अमीर निशा की ओर भाग गए। पीड़ित ने तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने लूट का मामला चोरी में दर्ज कर लिया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

देहली गेट के मंगल विहार निवासी हरेंद्र ड्राइविंग स्कूल संचालित करते हैं। सोमवार को वह अपनी पत्नी निशा गर्वित के साथ रामघाट रोड स्थित स्कूल में पैरेंट्स टीचर मीटिंग में आए थे।
विज्ञापन


मीटिंग के बाद कुछ देर मार्केट में रुके और उसके बाद बाइक से घर जा रहे थे। जब वह मैरिस रोड पर पहुंचे तो वीमेंस कालेज के गेट के आसपास बाइक सवारों ने निशा की गर्दन पर झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली। यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। इस घटना की तहरीर पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने यह वारदात चोरी में दर्ज की है।

वहीं किसी ने हरेंद्र को बताया कि अपाचे सवार बदमाश सासनी गेट में पकड़ा गया है, इस पर वह सासनी गेट मैरिस रोड से मिली बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज लेकर गए तो वहां पुलिस ने इस बदमाश को पहचान लिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार उसने 9 मई को इलाके में एक लूट की कोशिश को अंजाम दिया था और पुलिस के पीछा करते समय फायर करने पर भाग गया था। वहां भी यह सीसीटीवी में कैद हुआ था। अब पुलिस इसकी तलाश में जुट गई है। फिलहाल सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा चोरी में दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें