क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
टप्पल पुलिस ने विवाहिता के आरोप पर पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। पीड़िता ने एसएसपी को दिए पत्र में गिरफ्तारी न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।
टप्पल के कल्याणपुर निवासी नीलम पुत्री कन्हैया लाल ने अपने पति हरवीर समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ नौ अप्रैल 2018 को दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट दर्ज होने के एक माह बाद भी पुलिस ने अभी तक किसी आरोपी को नहीं पकड़ा है। पीड़िता का आरोप है कि गिरफ्तारी न होने पर उसका पति आए दिन जान से मारने की धमकी दे रहा है। यदि आरोपियों की गिरफ्तारी न हुई तो वह आत्महत्या करने को मजबूर है।