फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी ने पुलिस से मांगा था बहिन के प्रेमी को मारने को आधा घंटा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के क्वार्सी थाना क्षेत्र के निशातबाग में बहन को गोली मारकर मौत के घाट उतारने वाला भाई उसके प्रेमी को भी मारना चाहता था। मगर जब वह थाने पहुंच गया और पुलिस कस्टडी में आ गया तब उसे यह बात याद आई।

जब पुलिस उसे पीआरवी में बैठाकर मौके पर ले जा रही थी, तब उसने पीआरवी कर्मियों से आधा घंटे की मोहलत मांगी और कहा कि उसे छोड़ दो, वह बहन के प्रेमी को भी मारकर आ जाएगा। यह खुलासा यूपी 100 पीआरवी पर तैनात सिपाही शैलेंद्र सिंह व रामवीर सिंह ने किया है।
विज्ञापन


सोमवार को एसएसपी आफिस में सम्मान के लिए पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बताया कि जब वह युवक को लेकर थाने से मौके पर जा रहे थे तो हत्या के आरोपी युवक ने कहा था कि उसे कुछ देर के लिए छोड़ दें, ताकि वह अधूरे काम को पूरा कर सके।

अधूरे काम की बात सुनकर पुलिस कर्मियों का माथा ठनका तो उन्होंने आरोपी को कुरेदना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मियों को बताया कि वह अपनी बहन के प्रेमी को भी मारना चाहता है। इसके लिए वह आधे घंटे की मोहलत मांग रहा है। इस पर पीआरवी के सिपाही उसे मौके पर ले गए।
विज्ञापन


यहां भी उसने कई बार पुलिस से कुछ देर के लिए रिहा करने की मांग की। साथ ही विश्वास दिलाया कि वह स्वयं ही थाने आकर सरेंडर कर देगा। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय के अतरौली में होने के कारण सिपाहियों का सम्मान नहीं हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें