फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड के घर और निकिल कारखाने से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


क्वार्सी थाना क्षेत्र के बेगमबाग निवासी होमगार्ड तथा सासनी गेट के पास मोहल्ला पठानान में ब्राइड कारखाने से चोर ताला तोड़कर हजारों रुपये की नकदी तथा लाखों रुपये का सामान ले गए। पीड़ित होमगार्ड तथा कारखाना मालिक ने तहरीर दी है। ब्राइड कारखाने में चोरी की पड़ताल में पुलिस ने जयगंज चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया तो इसमें चोर माल ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

क्वार्सी थाना क्षेत्र के बेगमबाग निवासी होमगार्ड धर्मवीर सिंह की वर्तमान में सासनी गेट में तैनाती है। रविवार की रात को घर में उसकी पत्नी किरन तथा बेटा सुभाष सो रहे थे। इसी बीच झीने के रास्ते चोरों ने प्रवेश किया और कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखी 10 हजार रुपये की नकदी, एक मोबाइल समेत लाखों रुपये का माल चोरी कर ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, सासनीगेट के जयगंज निवासी सलीम मुख्तियार का पास ही स्थित मोहल्ला पठानान में ब्राइड कारखाना है। 13 जनवरी की रात को चोरों ने कारखाने का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया।
विज्ञापन


इसके बाद कारखाने में रखी 45 किलो निकिल, 50 किलो नई कॉपर के बंडल, 700 कांटे, 20 किलोग्राम चढ़े हुए निकिल समेत कई लाख रुपये का माल चोरी कर लिया।

14 की सुबह जब कर्मचारी कारखाने पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने थाने में तहरीर दी तो पुलिस मामले की जांच में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस ने जयगंज चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक किए तो उसमें चोर सामान ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें