फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजमाल में छल्ला फैक्ट्री धमाके के पीड़ित परिवारों ने पुलिस से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के देहली गेट क्षेत्र की एडीए कालोनी में संचालित छल्ला फैक्ट्री में दस जनवरी को हुए सिलिंडर ब्लास्ट के मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। फैक्ट्री संचालक को डेढ़ महीने बाद भी पकड़ा नहीं जा सका है। इधर, पीड़ित परिवार दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।


फैक्ट्री में धमाके के दौरान घायल हुए अलतम (7) और शाहबाज (15) के पिता रफीक उर्फ बबुआ ने गुरुवार को एसपी देहात और सीओ प्रथम को शिकायत पत्र सौंप अपनी पीड़ा बया की। बबुआ ने बताया कि फैक्ट्री संचालक निसार पुत्र इब्राहिम निवासी छोटे क्वार्टर, एडीए कालोनी घटना के बाद से फरार है। इधर, घटना में दो लोगों की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में घायल हुए अलतम और शाहबाज के अंग काटकर डाक्टरों ने उनकी जान बचाई है। पीड़ित पिता ने कहा कि घटना के बाद पुलिस ने फैक्ट्री संचालक से मुआवजा दिलाने और उसकी गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। मगर, उन्हें किसी भी प्रकार की मदद नहीं मिली है। उन्होंने अपनी गरीबी का हवाला देते हुए कहा कि अब घर में दोनों बच्चे के उपचार के लिए तो छोड़ों राशन पानी खरीदने तक के लाले पड़ गए हैं। एसएपी देहात ने रफीक को आश्वासन दिया कि वह जल्द ही इस मामले में कार्रवाई कराएंगे। मौके पर ही उन्होंने सीओ प्रथम को मामले की जांच करने और फैक्ट्री संचालक निसार को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें