फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छर्रा अड्डा पुल पर टेंपो पलटा, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के छर्रा अड्डा पुल पर मंगलवार को एक सवारी टेंपो के पलटने से उसमें सवार महिला की टेंपो के नीचे दबने से महिला गंभ्रीर रूप से घायल हो गई। पीछे से साइकिल पर सवार होकर आ रहा पति महिला को गंभीर हालत में जिला मलखान सिंह अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना क्वार्सी के ज्वालापुरी निवासी 50 वर्षीय कमलेश अपने पति रामबाबू के साथ मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती किसी रिश्तेदार को देखने जा रही है। महिला ज्वालापुरी से एक टेंपो में सवार हुई।
विज्ञापन


जबकि पति रामबाबू साइकिल पर सवार होकर पीछे आ रहा है। टेंपो छर्रा अड्डा पुल के ढलान पर पहुंचते ही पलट गया। इसमें चालक सहित तीन सवारियां सवार थीं। टेंपो के पलटने के दौरान महिला उसके नीचे दब गई। राहगीरों ने आनन-फानन में टेंपो को उठाकर महिला को उसके नीचे से निकला।
विज्ञापन


इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इधर, पीछे से साइकिल पर आ रहे पति ने महिला को पहचान लिया। वह उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। रामबाबू शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही घर लेकर चला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें