फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भिडंत में चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में चार युवक घायल हो गए। मंगलवार को दिन में करीब दो बजे खुटहा गांव में राबट्र्सगंज मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार घोरावल कस्बा निवासी सुधीर(21) और तिलौली निवासी दिनेश (17) घायल हो गए।मौके पर पहुँची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।वहीं दूसरी घटना मुक्खा गांव की है। बताया गया कि घुवास कालोनी निवासी अवनीश मौर्या (22) और दिनेश बाइक से नववर्ष की पिकनिक मनाने मुक्खा फाल गए थे।दिन में करीब तीन बजे वापस लौटते समय मुक्खा गांव में सामने से आ रहे ट्रक से बाइक सवार दोनों युवक भिड़ गए।हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुँची सौ नम्बर पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भरती कराया।हालत गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें