फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की महिला ससुराल से हुई लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


हरियाणा के जींद जिले की एक महिला का थाना दादों के सांकरा क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। लापता महिला की मां बेटी के ससुरालियों पर उसे गायब करने का आरोप लगा रही है।

महिला ने बताया कि उसने आठ साल पहले अपनी बेटी माया की शादी सांकरा के होमवीर से की थी। शादी के कुछ समय बाद होमवीर और उसके चाचा जींद में ही रहकर काम करने लगे। मगर, एक माह पहले वह वापस अपने घर लौट आए।
विज्ञापन


माया को भी अपने साथ ले गए। ससुराल में लौटने के बाद से बेटी से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। माया का पति होमवीर भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं दे रहा है। महिला ने बताया कि बेटी आठ माह के गर्भ से थी।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि बेटी को गायब करने में उसके ननदोई एवं जेठ का हाथ हो सकता है। यह लग उसके रिश्तेदारों को धमकी भी दे रहे हैं। इस बारे में दादों थाना इंस्पेक्टर से कई बार शिकायत की लेकिन वह सुनवाई नहीं कर रहे हैं। पीड़ित महिला सोमवार को शिकायत लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें