न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
इलाहाबाद कोर्ट के बाहर अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव की हत्या पर दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के पूर्व उप सचिव योगेश सारस्वत के कार्यालय पर शोक सभा हुई। शोक सभा में मृत अधिवक्ता की आत्मा शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई।
साथ ही रोष व्यक्त करते हुए अधिवक्ता को मौत के घाट उतारने वाले हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी व मृतक के परिजनों को एक लाख की सहायता तथा सरकारी नौकरी देने की सरकार से मांग की है।
शोक सभा में नरेंद्र शर्मा, संजीव शर्मा, चौ. विजयवीर सिंह, अजय शर्मा, राजेश सैनी, विनोद गौतम, ठा. सत्येंद्र पाल सिंह, सुधीर शर्मा, गोपाल दत्त शर्मा, केके शर्मा, कनक कुमार गुप्ता, संतोष कुमार, ब्रह्मदेव, सुमित शम्मी, आरके सिंह, विनोद गुप्ता, पुष्पलता शर्मा, राकेश पंडित, रघुवंश शर्मा आदि मौजूद थे।