फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में नेताजी के बिगड़े बोल, सीओ को हैकड़ी दिखाना पड़ा भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के स्वर्ण जयंती इलाके में औरा पर्ल अपार्टमेंट के बाहर शनिवार रात दो बजे स्कार्पियो सवारों को अंधेरे की आड़ में खड़े होकर शराब पीना भारी पड़ गया। भाजपा का झंडा लगी स्कार्पियो सवारों को जब वहां से गश्त करते निकले सीओ ने टोका तो उसमें सबसे आगे सवार नेताजी के नशे में बोल बिगड़ गए और सीओ को हेकड़ी दिखा दी।

इस पर सीओ ने तलाशी कराई तो उनकी अंटी में लाइसेंसी रिवाल्वर व शराब की खाली बोतलें मिलीं। पुलिस ने नेताजी सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की है, जबकि उनकी रिवाल्वर को थाने में दाखिल कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन


वाकया इस तरह है कि रात दो बजे सीओ तृतीय अनिल समानिया गश्त करते घूम रहे थे। उन्होंने देखा कि अंधेरे में कुछ लोग खड़े हैं और बगल में एक स्कार्पियो नंबर यूपी81बीएम8394 खड़ी है, जिस पर भाजपा का झंडा लगा है। उन्होंने अंदेशे पर रात में उन लोगों को टोका तो उनमें से एक प्रेम सिंह निवासी गोंडा ने नशे में सीओ को हैकड़ी दिखाना शुरू कर दिया।

इसी बीच उनके साथ मौजूद हाथरस एसओजी के एक दरोगा व शहर के सासनी गेट इलाके के एक मीडियाकर्मी ने भी सीओ पर रॉब गालिब करने की कोशिश की। मगर जब उन्हें अहसास हुआ कि वह सीओ हैं तो अपनी गलती का अहसास करते हुए माफी मांगकर वहां से चुपचाप निकल गए। इसके बाद सीओ ने प्रेम सिंह आदि की तलाशी कराई तो प्रेम सिंह की अंटी में लाइसेंसी रिवाल्वर मिल गई।

इस पर सीओ ने सवाल खड़ा किया कि आचार संहिता में बिना अनुमति हथियार कैसे लिए घूम रहे हैं। इसके बाद सभी को थाने ले जाया गया। थाने ले जाए गए प्रेम सिंह, उसके साथी विक्रम निवासी पला साहिबाबाद, वीरपाल व विकास के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की गई है। वहीं रिवाल्वर दाखिल कर दी गई है। सीओ के अनुसार मामले में जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी। आखिर रिवाल्वर बिना अनुमति उनके पास कैसे मौजूद थी।

बाइक खड़ी करने के विवाद में जान से मारने की धमकी दी
महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र के मसूदाबाद पर घर के बाहर बाइक खड़ी करने को लेकर मकान मालिक और दो युवकों में विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों युवकों ने खुद को पत्रकार बताते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने में दोनों कथित पत्रकारों के खिलाफ तहरीर दी है। जसबिंदर कौर निवासी मसूदाबाद थाना बन्नादेवी शुक्रवार को अपने घर के बाहर खड़े थे।
विज्ञापन


तभी अचानक दो युवकों ने अपनी मोटरसाइकल और स्कूटी उनके घर के बाहर लगा दी। आरोप है कि गाड़ी हटाने की कहने पर दो युवकों ने अपने को पत्रकार बताया। पीड़ित और उसके बेेटे को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने में दोनों कथित पत्रकारों के खिलाफ तहरीर दी है। इस पर दोनों पर एनसीआर दर्ज कर ली है, इनमें से एक जितेंद्र गुप्ता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें