क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर की कोतवाली के शाहपुर कुतुब रोड स्थित तालाब के पास बुधवार रात को वाहनों की चेकिंग कर रही थाना पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी। पुलिस ने खूंखार हिस्ट्रीशीटर अर्सलान को 500 ग्राम डायजामाप (नशीला पाउडर) सहित दबोच लिया।
अर्सलान के तीन साथी और पुलिस के हत्थे चढ़ गए। अर्सलान 2014 में बन्नादेवी के गूलर रोड पर पुलिस पर फायरिंग कर भागाने के बाद चर्चाओं में आया था। उस मुठभेड़ में एक होमगार्ड को गोली लगी थी। इसके साथ ही अर्सलान पर लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट सहित जानलेवा हमले जैसे 20 मामले शहर के विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
सीओ प्रथम विशाल पांडेय के अनुसार कोतवाली पुलिस बुधवार रात को शाहपुर कुतुब रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अर्सलान पुत्र सलीम निवासी टीला ऊपरकोट अपने तीन साथियों सहित वहां पहुंचा।
पुलिस ने उसको दबोच कर तलाशी ली तो उसके पास 500 ग्राम नशीला पाउडर, और उसके तीन साथियों तालिब पुत्र शाहिद निवासी सराय बीबी, सासनी गेट, आदिल पुत्र आबिद निवासी भुजपुरा टाइगर लॉज, कोतवाली और फैजान उर्फ मामा ठाकु र पुत्र शकील निवासी बीबी की सराय को भी दबोचा गया।
साथियों के पास से के धारदार हथियार भी बरामद हुआ है। सभी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। बदमाशों को दबोचने वाली टीम में एसआई रंजीत कुमार, एसआई हेमेंद्र्र कुमार, एसआई अखिलेश कुमार, एसआई विपिन कु मार, सहित सिपाही राजकुमार, शिवम, राहुल, होमगार्ड प्रेमशंकर शामिल रहे।