फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमा कंपनी गायब, अब हमारी रकम दिलवाओ साहब

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


बीमा क्षेत्र में कार्य कर चुकी पीएसीएल से पॉलिसी खरीदने वाले करीब डेढ़ दर्जन उपभोक्ता बुधवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचे। जहां उन्हाेंने बताया कि मैरिस रोड पर इस कंपनी का दफ्तर हुआ करता था, जिससे उन्होंने पॉलिसी खरीद थीं।

मगर अब लंबे समय से दफ्तर बंद है और उनकी पॉलिसी की धन वापसी नहीं हो रही है। इसे लेकर एसएसपी से मुलाकात कर इन लोगों ने कंपनी से रकम दिलवाने में मदद मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी स्तर से जांच के आधार पर कार्यवाही का भरोसा दिलाया है। यहां आए अरविंद गुप्ता, पवन कुमार, नरेश, रंजीत सहित डेढ़ दर्जन लोगों ने बताया कि कंपनी का दफ्तर बंद होने के बाद उससे जुड़े एजेंट उन्हें दिलासा देते रहे कि उन्हें रकम मिलेगी।

मगर अब एजेंट स्तर से भी कोई तसल्ली नहीं दी जा रही है। एसएसपी स्तर से भरोसा मिलने के बाद ही यह लोग वापस लौटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें