फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्शा चालक को गोली मारी, मेडिकल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना क्वार्सी इलाके में शुक्रवार की रात एक रिक्शा चालक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जबकि हमलावरों की तलाश की जा रही है।

थाना क्वार्सी इलाके के नगला मल्लाह निवासी अनीश पुत्र वहीद रिक्शा चलाता है। शुक्रवार की रात वह नमाज पढ़ने मस्जिद में गया था। जब वह नमाज पढ़कर मस्जिद से बाहर निकला तो दो तीन लोगों ने उसे रोक लिया और बातचीत करने लगे।
विज्ञापन


बातों बातों में ही विवाद बढ़ गया और मामला तूल पकड़ गया। दूसरे पक्ष ने गाली गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान अनीश के ऊपर गोली चाल दी गई जो कि उसके कमर में लगती हुई निकल गई।
विज्ञापन


गोली मारकर हमलावर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने अनीश को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक घायल का अभी उपचार चल रहा है। जबकि हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें