फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर डॉक्टर के घर से चोरी की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के सासनीगेट इलाके के आगरा रोड पर एक डॉक्टर के घर से मंगलवार रात ताला तोड़कर चोरी की कोशिश की गई। इस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

सासनीगेट क्षेत्र के आगरा रोड निवासी डॉ. राजीव कुमार मंगलवार को परिवार सहित जीटी रोड पर किसी काम से गए थे। देर रात लगभग दस बजे घर लौटे तो देखा कि मुख्य द्वार का ताला टूटा पड़ा था।
विज्ञापन


ऊपर जाकर नजारा देखकर वह दंग रह गए। लेकिन कमाल की बात यह रही है कि कोई भी सामान घर से गायब नहीं था, जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि बदमाशों ने ताला तोड़कर चोरी की कोशिश की होगी।
विज्ञापन


इस प्रकरण में थाना पुलिस को सूचना दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी कर आसपास लग रहे सीसीटीवी की मदद से बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें