न्यूज डेस्क,अमर उजाला, अलीगढ़।
एएमयू प्लस टू स्कूल में 12 वीं की पढ़ाई करने वाला छात्र बुधवार की देर शाम को एएमयू के अल्लामा इकबाल हॉल की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उसके साथी जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए, यहां उसकी हालत गंभीर होने पर दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। वह छत से कैसे गिरा, इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
उत्तराखंड के काशीपुर के मोहल्ला गंज निवासी जैद सिद्दीकी एएमयू प्लस टू स्कूल की 12वीं कक्षा का छात्र है। बुधवार की शाम को वह हॉटल की छत पर घूम रहा था।
तभी पैर फिसने के कारण वह नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी को हॉस्टल की छत से नीचे गिरा देख अन्य छात्रों में अफरा-तफरी मच गई।
आनन-फानन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उसकी हालत चिंताजनक होने पर दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। इधर, सूचना मिलने पर छात्र को देखने के लिए एएमयू के बीसी प्रो. तारिक मंसूर, प्रोक्टर प्रो. मोहसनि खान समेत अन्य लोग भी पहुंचे। चर्चा है कि वह बात करते-करते पैर फिसलने पर गिरा तो कोई दौरा आने से गिरने की चर्चा कर रहा है।