फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम निशा के आशियाने को बचाएं एसएसपी सर..

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


भाजपा युवा मोर्चा के योगेश वार्ष्णेय मंगलवार को एसएसपी राजेश पांडेय से मिले और उन्होंने कौछोड़ निवासी नौ वर्षीय निशा की सुरक्षा और उसके मकान को दबंगों से बचाने की गुहार लगाई। बकौल योगेश निशा के पिता राकेश और उसकी मां पूनम की कुछ महीने पहले ही मौत हो चुकी है।

निशा अब अपने नाना रेशमपाल सिंह निवासी माली के नगला के साथ रहती है। रेशमपाल कुछ दिन पहले निशा के कौछोड़ स्थित 90 वर्गगज के मकान को देखने गए तो उसका ताला टूटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के अंदर का सामान भी बिखरा पड़ा था। उसके घर के सामने ही कुछ दबंग रहते हैं जो निशा के घर में कब्जा करना चाहते है। इस संबंध में क्वार्सी थाने में तहरीर दी गई है।

पूरा मामला सुनने और रेशमपाल की तहरीर लेने के बाद एसएसपी ने संबंधित थाने के स्टाफ को उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें