फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को लात मारने पर जिला अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

अलीगढ़। इलाज के लिए बच्चे को लेकर आई महिला को कथित रूप से लात मारने को लेकर मलखान सिंह जिला अस्पताल में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। ओपीडी में आई महिलाओं ने आक्रोशित होकर जिला अस्पताल के बाहर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया, लेकिन महिलाएं अस्पताल की ओपीडी में आकर हंगामा करने लगीं। पीड़ित महिला की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। दूसरी ओर आरोपी डॉक्टर का कहना है कि उसने महिला से सिर्फ लाइन में आने के लिए कहा था। इसके बाद महिला ने अपने परिजनों को बुला लिया जिन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। अस्पताल प्रशासन अपने स्तर से मामले की जांच कर रहा है।


देहली गेट के शाहजमाल की रहने वाली सितारा ने दी तहरीर में कहा है कि बुधवार को वह अपने बच्चे को लेकर जिला अस्पताल दवा लेने गई थी। वहां पर कमरा नंबर 10 में जब पहुंची और बैठ गई तो मौजूद डॉक्टर ने उसे लात मारी और कहा भाग जा नहीं तो छह महीने के लिए जेल में अंदर करवा दूंगा। महिला ने घटना की सूचना परिजनों को दी तो वह भी अस्पताल आ गए। इसके बाद वहां मौजूद गुस्साई अन्य महिलाओं ने जिला अस्पताल के बाहर जाम लगा दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। मौके पर पुलिस पहुंची और महिलाओं कोे समझाया। इसके बाद महिलाओं ने ओपीडी में आकर फिर हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है, जिसके बाद महिलाएं शांत हुईं।
विज्ञापन



डॉक्टर के भी समर्थन में आईं महिलाएं
अलीगढ़। घटना के बाद कमरे में मौजूद कुछ अन्य महिलाएं डॉक्टर के भी समर्थन में आ गईं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रामकिशन ने बताया कि कुछ महिलाओं ने लिखित में दिया है कि डॉक्टर पर लगाए गए आरोप झूठे हैं और इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है।

कमरे में मरीजों की बहुुत भीड़ थी। मैंने महिला को लाइन में लगकर आने के लिए कहा। इस पर वह भड़क गई और अभद्रता करने पर आ गई। इसी बात को वह लात मारने की घटना बता रही है। उस समय कमरे में और भी लोग मौजूद थे। उनके बयान भी लिए जा सकते हैं। घटना के बाद महिला के परिजनों ने उनसे अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन

- आरोपी डॉक्टर, जिला अस्पताल

घटना के संबंध में अब महिला ने तहरीर दे दी है। अब यह जांच का विषय है। हम भी मामले की अपने स्तर से जांच कर रहे हैं। डॉक्टर के समर्थन में भी महिलाएं आई हैं। घटना कुछ पहले से ही नियोजित प्रतीत हो रही है।
- डॉ. रामकिशन, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें