फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने की मना करने पर व्यापारी से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


देहलीगेट थाना क्षेत्र के बारहद्वारी मार्केट में शुक्रवार को कुछ मुस्लिम युवकों ने एक हिंदू व्यापारी से मारपीट कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी दो युवकों को पकड़ लिया गया है। वहीं सूचना पर इकट्ठे होकर थाने पहुंचे व्यापारी नेता तहरीर देने में लगे हुए थे।

प्रकरण के अनुसार पांच मुस्लिम लड़कों ने शुक्रवार को शराब पीने से मना करने पर बारहद्वारी क्षेत्र की एक दुकान में व्यापारी की मारपीट कर दी। यह सूचना हिंदुवादी नेताओं को पता चली तो बाजार में सभी इकट्ठे होने लगे। इसके बाद सभी नेताओं और व्यापारियों ने मिलकर देहलीगेट थाने में मुकदमा दर्ज कराने को लेकर तहरीर दी।
विज्ञापन


दो समुदाय का मामला होने के चलते पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए तुरंत दो युवकों को हिरासत में लिया है। एसओ देहलीगेट ने बताया कि दुकानदार ने शराब पीने से युवकों को टोका था। इस पर वह हमलावर हो गए। सूचना पर हम मौके पर पहुंचे। जहां से दो युवकों को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन


वहीं दुकानदार द्वारा तहरीर दी जा रही है। नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर हिंदुवादी नेता विनय वार्ष्णेय, बृजेश कंटक, राजीव ख्यालीराम, हरि इन्वर्टर, अंकुर शिवाजी, विशाल देशभक्त, हर्षद वार्ष्णेय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें