फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास योजना के नाम पर पैसे उगाने वाला नगर निगम कर्मी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रों को लाभ दिलवाने के नाम पर सोमवार की रात मौलाना आजाद नगर में लोगों से पैसों की वसूली करता हुआ नगर निगम कर्मचारी स्थानीय पार्षद और लोगों ने दबोचा लिया। दबोचने के बाद एक अधिकारी का नाम लिया। मौके पर पहुंचे पार्षदों ने लोगों के पैसे वापस कराए और कर्मचारी से माफी मंगवाई। इसके बाद ही मामला शांत हुआ। मंगलवार को यह मामला नगर निगम कार्यकारिणी में भी उठा। पार्षद अब इस प्रकरण में नगर आयुक्त से बुधवार को शिकायत करेंगे।

प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन, पात्रों का चयन, सर्वे आदि का काम प्रशासन ने नगर निगम को सौंप रखा है। इसमें हजारों लोगों ने आवेदन कर रखे हैं। पता चला है कि सर्वे के बाद पात्र लोगों की सूची भी बन चुकी है। इसी सूची के आधार पर सोमवार की रात नगर निगम का एक कर्मचारी वार्ड नंबर 50 और वार्ड संख्या 66 में लोगों से वैरीफिकेशन आदि के नाम पर पैसे वसूल कर रहा था। उसने किसी से दो हजार, किसी से पांच हजार रुपये दर्जनों लोगों से ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले इस बात की भनक वार्ड संख्या 50 की पार्षद आशिया बेगम के पति पप्पू अल्वी को लगी। साथ ही सूचना वार्ड संख्या 66 के पार्षद सद्दाम को भी मिली। दोनों ही लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को दबोच लिया। पूरा मामला खुला तो आरोपी के पास कोई जवाब नहीं था। उसका कहना था कि लोगों ने खुद ही उसको पैसे दिए हैं। कभी हंगामे और फजीहत के बाद आरोपी ने लोगों से लिए गए पैसे वापस किए। साथ ही माफी भी मांगी। इसके बाद ही उसे जाने दिया गया।

मंगलवार को यह मामला कार्यकारिणी की बैठक में भी उठाया गया। पार्षद सद्दाम ने बताया कि बुधवार को वह पूरे मामले से नगर आयुक्त को अवगत कराने जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें