फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयऱ् समाज में शादी करने पहुंचे, बखेड़ा खड़ा हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


आर्य समाज मंदिर में शादी करने पहुंचे युवक और युवती जब अपने सही दस्तावेज नहीं दिखा सके तो वहां पर बखेड़ा खड़ा हो गया। मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक युवक भाग गया। युवती को पुलिस ने परिजनों को बुला कर उन्हें सौंप दिया।

हाथरस अड्डे की रहने वाली एक युवती का बुलंदशहर के रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग है। इसी युवती का पहले युवक के बड़े भाई से प्रेम प्रसंग था, लेकिन अब छोटे भाई से प्रेम प्रसंग हैं। इसी के चलते दोनों गुरुवार को अचल रोड स्थित आर्य समाज मंदिर पहुंचे और यहां पर विवाह करने की एप्लीकेशन दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर पदाधिकारियों ने दोनों के आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज मांगे तो दोनों एक दूसरे का मुंह देखने लगे। इस पर आर्य समाज पदाधिकारियों को शक हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। इसकी भनक जब युवक को लगी तो वह भाग गया। पुलिस ने युवती को हिरासत में ले लिया। बाद में युवती के परिजनों को सूचित किया गया। जिसके बाद युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें