फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दहाड़े महिला अधिवक्ता से लूटे 50 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना बन्नादेवी क्षेत्र के सूतमिल चौराहे के पास शुक्रवार को दिनदहाड़े एक महिला अधिवक्ता से आठ-दस बदमाश पचास हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। महिला अधिवक्ता यह पैसा खैर स्थित एसबीआई बैंक से निकाल कर ला रही थी। पीड़ित ने थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

राजबाला शर्मा पुत्री खेमचंद्र शर्मा निवासी गांव खेड़ा सोफा थाना खैर अलीगढ़ दीवानी में वकालत करती हैं। शुक्रवार को उन्होंने खैर स्थित स्टेट बैंक से अपनी मां शकुंतला शर्मा के साथ 65 हजार रुपये निकाले। 15 हजार रुपये उन्होंने अपनी मां को दे दिए। वहीं 50 हजार रुपये लेकर वह बस में बैठकर अलीगढ़ आ गईं। आरोप है कि सूतमिल चौराहे पर उतरते ही आठ-दस बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और 50 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



शोच मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए, लेकिन जब तक बदमाश भाग चुके थे। पीड़ित ने 100 नंबर पर इसकी सूचना दी। बाद में पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाना बन्नादेवी में तहरीर दी है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि हो सकता है पैसे बस में ही किसी ने निकाल लिए हों या बस में गिर गए हो। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें