फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीनदयाल के सर्जिकल वार्ड से रिकार्ड चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय के सर्जिकल वार्ड से रात दो बजे अज्ञात व्यक्ति मरीजों का डाटा चोरी कर ले गया। अब उसकी इसके पीछे मंशा क्या थी, यह तो जांच का विषय है। फिलहाल सीएमएस ने अज्ञात के खिलाफ क्वार्सी थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है। वहीं चोर अस्पताल के सीसीटीवी में भी कैद हो गया है। जिसके आधार पर यह जानने की कोशिश की जा रही है कि किस मंशा से यह दस्तावेज लेकर गया है।

वाकये के अनुसार रात करीब सवा दो बजे एक व्यक्ति अस्पताल परिसर में घुसा और सर्जिकल वार्ड में घुसकर मरीजों की एंट्री संबंधी डाटा चोरी करके ले गया। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पहले तो यही कहा जा रहा है कि कहीं यह किसी घपले या गोलमाल से संबंधी दस्तावेज तो नहीं लेकर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी चर्चा यह भी है कि कहीं किसी नर्सिंग होम के संचालक के इशारे पर यहां से मरीजों का डाटा चोरी तो नहीं कराया गया। फिलहाल सीएमएस डॉ.याचना शर्मा के अनुसार वजह समझ में नहीं आ रही है। फिर भी मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। वहीं इंस्पेक्टर क्वार्सी रविंद्र सिंह का कहना है कि अभी तक यह समझ में आया है कि शराब के नशे में धुत व्यक्ति वहां लापरवाही भरे अंदाज में पड़े दस्तावेज उठा ले गया है। उसकी मंशा क्या थी, यह तो जांच के बाद साफ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें