फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी, लूट, छिनैती करने वाले चार बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


देहली गेट थाना क्षेत्र में लूट, छिनैती की वारदातों को अंजाम देने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने खैर रोड पर नौसे के मकान से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से पुलिस ने 15380 रुपये, मोबाइल, तीन तमंचे, चार जिंदा कारतूस व एक छुरी बरामद हुई है। पूछताछ में क्षेत्र की दो वारदातों को स्वीकारा है।

देहली गेट प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह को सूचना मिली कि क्षेत्र में लूट, छिनैती की वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाश खैर रोड स्थित नौसे के मकान में छुपे हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने जवाब देते हुए चार बदमाशों को पकड़ लिया और थाने ले आई। यहां पूछताछ में चारों ने अपने नाम रहतम पुत्र नौसे उर्फ जुनैद निवासी लाल मस्जिद के सामने खैर रोड, अली खान उर्फ अल्ली उर्फ कमर पुत्र छोटे निवासी लाल मस्जिद के सामने खैर रोड, सोहेल पुत्र शमसुद्दीन निवासी बरी के नीचे खैर रोड देहलीगेट, अरशद पुत्र मुकीम वेग निवासी बेलन शाही कोठी के पास थाना कोतवाली हाथरस बताया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इन्हीं बदमाशों ने 6/7 जनवरी की रात आरिफ से चाकू के बल पर व 11000 रुपये तथा 15/16 दिसंबर 2017 की रात महावीरगंज में ओमप्रकाश की किराने की दुकान का जंगला तोड़क 200000 रुपये चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें